फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाना बनाने के लिए कहासुनी में बेलदार ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुई मामूली कहासुनी से क्षुब्ध मानसिक कमजोर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो कमरा बंद मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका था
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डड़िया के रामप्रसाद का पुरवा निवासी सोनपाल (22) ने घर का कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी खाना लेकर गई तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। उसने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाला। चाचा राजू ने बताया कि सोनपाल मानसिक कमजोर था।
उसकी पांच माह पहले मई माह में शादी हुई थी। रात में पत्नी सीता से खाना बनाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया है। थानाध्यक्ष फतेहगंज एलएन सोनकर ने बताया कि परिजन मानसिक कमजोर बता रहे हैं। रात में खाना बनाने को लेकर पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वह बेलदारी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें