बांदा। जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को नवाचार एवं टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ोखर बीआरसी को प्रथम स्थान मिला। मेले का उद्देश्य प्रशिक्षुओं व शिक्षकों के पढ़ाने के स्तर को बढ़ाना था। शुभारंभ सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
मेले में महिला सशक्तिकरण को लेकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिले के सभी बीआरसी के प्रशिक्षुओं व शिक्षकों द्वारा मॉडल प्रस्तुत किये गए। इसमें प्रथम स्थान बड़ोखर ब्लॉक को प्रथम, बिसंडा को द्वितीय व जसपुरा को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय प्रकाश सिंह रहे। डायट प्राचार्य रामपाल सिंह ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
संचालन इंद्रवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम नोडल डॉ. अवध नारायण सिंह के देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डायट के प्रवक्ता गुनराज सिंह, संदीप कुमार, अरूण कुमार, डॉ. रवि चौरसिया, डॉ. सुरभि कटियार, मधुमिता गुप्ता, विनय कुमार, अनिल सिंह रहे, रमेश कुमार यादव, डॉ. वीके रत्नाकर, अनूप सोनी, आलोक दीक्षित रहे।