फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: दुष्कर्म के बाद भाभी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Sat, 28 Oct 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र में एक देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म के बाद मारापीट और गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को शव को फंदे से लटका दिया। पूरा घटनाक्रम महिला का पांच साल का बेटा देख रहा था, जिसने अपने पिता और नाना को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या और दहेज एक्ट में आरोपी देवर समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला शुक्रवार दोपहर अपने पांच साल के बेटे के साथ घर में थी। तभी उसका देवर वहां पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे सरिया और ईंट मारकर घायल किया फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला किसी तरह से भाग कर कमरे में गई और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। आरोपी देवर दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा और उसके साथ फिर मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन




खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। महिला का पांच साल का मासूम बेटा यह सब देख रहा था, उसने अपने पिता और नाना को सब बता दिया। मृतका के पति ने बताया कि दोपहर दो बजे जब वह खेत पर गया था। शाम चार बजे उसकी पत्नी का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि देवर उसे मार रहा है। इस पर वह खेत से भागकर घर आया तो शव फंदे से लटका मिला।

पति की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष से पहुंचे पिता, मां, भाई व बहनों ने आरोपी देवर समेत सास-ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग भी की जाती थी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें