फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अक्तूबर में दस दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही कर लें लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पितृ पक्ष खत्म होते ही त्योहार व सहालगों का समय शुरू हो रहा है। अक्तूबर में गांधी जयंती से लेकर दीपावली तक दस छुट्टियां बैंकों में रहेंगी। इससे यदि नकदी का लेन-देन करना हो तो सितंबर माह ही उपयुक्त है। अन्यथा बैंकों की बंदी के चलते एटीएम भी खाली हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष अक्टूबर की शुरुआत होने के साथ त्योहार और उनकी छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। इसकी वजह से कई सरकारी दफ्तर समेत बैंक भी इस महीने कई दिन बंद रहेंगे। सितंबर की तरह ही अक्टूबर में भी बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की छुट्टियां रहेगी।
दरअसल अक्टूबर में बैंकों में दस दिन अवकाश रहने वाला है। ऐसे में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो इसको पहले ही निपटा लें या फिर बैंकों की छुट्टियों की सूची देखकर ही जाएं। आरबीआई की ओर से बैंकों में छुट्टियों की जारी सूची के मुताबिक अक्टूबर में कुल 31 दिनों में से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें रविवार और शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें