फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार विद्युत लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव के मजरा सादीपुर में एक शादी समारोह में लगे टेंट के तेज हवा में ऊपर उड़ने से टेंट का पोल ऊपर से निकली 11 हजार विद्युत लाइन से छू गया। खाने के दौरान अचानक हुए इस हादसे में पोल पकड़े एक युवक की करंट से मौत हो गई। पास में खड़े तीन अन्य झुलस गए। घायलों का नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर सादीपुर गांव में आसिफ पुत्र फारूक की पुत्री की शादी थी। यहां मुंबई से शादी में शिरकत करने उनका रिश्तेदार गुलाम अब्दुल कादिर (40) पुत्र अब्दुल कुद्दूस उर्फ कल्लू निवासी मदनपुर आया हुआ था। निकाह की रस्म होने के बाद शादी का खाना चल रहा था। अचानक तेज हवा चलने से टेंट का पर्दा पोल समेत हवा में उड़ा और ऊपर से गुजरी 11 हजार बिजली लाइन के तार से छू गया।
इस दौरान अब्दुल कादिर ने पोल पकड़ लिया। जिससे उतरे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जबकि पास ही में खड़े औस, उमर अली और हाजी सुल्तान भी झुलस गए। तीनों घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

हालांकि दुल्हन की विदाई गमगीन माहौल में की गई। मृतक के पत्नी व एक बेटी है। वह मुंबई में रहते हैं। चार दिन पहले वह शादी में शिरकत करने आया था। उधर, चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं है। हल्का इंचार्ज को मौके पर भेजा है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें