फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : ससुराल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पिता ने लगाया पीटने का आरोप, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में महिला की ससुराल में मौत हो गई। पिता ने पति पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

घटना गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की है। कालीचरन की पत्नी विद्या देवी (30) की गुरुवार की रात मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक ससुरालीजन शुक्रवार को अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन मायके वालों ने पहुंचकर अंतिम संस्कार रोक दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति का कहना है कि गर्भपात होने की वजह से उसकी तीन दिन से हालत खराब थी। उसके दो पुत्री और एक पुत्र है। वहीं, विद्या के पिता गिरवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी दयाराम ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ मारपीट की गई। इसी वजह से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वह एफआईआर दर्ज कराएगा। यह भी बताया कि पुत्री विद्या करीब 8 माह मायके में रही। जून में कालीचरन उसे जबरदस्ती ले आया था।
गिरवां थानाध्यक्ष ओम शंकर का कहना है कि एसआई निर्मल वाजपेयी व देवेंद्र कुमार को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया जांच में गर्भपात की वजह से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें