फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सूरत से लौटे पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन पर मायके जाने के लिए मोबाइल पर कहासुनी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव के मजरा जूला डेरा निवासी छिद्दू निषाद की पत्नी गुड़िया (40) ने शनिवार को दोपहर कमरे में जहर घोलकर पी लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ गई। नाक और मुंह से सफेद झाग निकलने लगा। घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ले गए।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देवर ओमप्रकाश निषाद ने बताया कि पति छिद्दू सूरत में धागा फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को दोपहर वह घर लौटा था। बताया कि गुड़िया और छिद्दू के बीच मोबाइल पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

दोनों में बोलचाल बंद थी। रक्षाबंधन पर फतेहपुर जिले के सकोरा गांव स्थित मायके भी नहीं गई। पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो उसने खुद खाना बनाया और सबको खिलाया, फिर सो गया। इसी बीच गुड़िया ने जहर खा लिया। उसके चार पुत्र और एक पुत्री है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें