फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एथलेटिक्स में बांदा विजेता, प्रयागराज उप विजेता

Tue, 31 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन में चल रही 25वीं अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बांदा विजेता रहा जबकि प्रयागराज उप विजेता रहा। प्रतियोगिता के फाइनल पर डीआईजी व एसपी ने स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रयागराज के सुरजीत यादव को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट व प्रयागराज की अनीता मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को यहां समापन हो गया। समापन अवसर पर डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र व एसपी अंकुर अग्रवाल विजेता बांदा टीम की सराहना की, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रयागराज के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेले और बेहतर करने की सोच रखें। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग खो-खो में बांदा प्रथम व महिला वर्ग में प्रयागराज द्वितीय रहा। तीन किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में बांदा के संतोष को प्रथम, प्रतापगढ़ के अनिल यादव को दूसरा स्थान मिला। तीन किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में बांदा के संतोष को प्रथम व प्रतापगढ़ के अनिल यादव को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग डिस्कस थ्रो में बांदा के गौरीशंकर को प्रथम व हमीरपुर से शिवदत्त को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग भाला फेंक में बांदा के पवन कुशवाहा को प्रथम व प्रतापगढ़ के प्रवीण सिंह को द्वितीय स्थान मिला। महिला वर्ग गोला थ्रो में बांदा की प्रतीक्षा मौर्या को प्रथम व बांदा की ही दीपिका को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें