फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: पत्नी बेटी का मुंडन कराने गई, पति फंदे पर झूल गया, मचा कोहराम

Fri, 30 Sep 2022 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बांदा जिले में बेटी का मुंडन कराने के लिए पत्नी के चित्रकूट जाने के बाद पंचायत सहायक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुर का आरोप है कि वर्चस्व को लेकर 15 दिन पूर्व दो पड़ोसियों ने मारपीट की थी। इसी से तनाव में था। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेला बारी गांव में शिव विद्या भूषण त्रिपाठी (24) पुत्र शिवभूषण का शव बुधवार की शाम कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। देर शाम खेत से चारा लेकर घर आई मां राजाबाई ने शव लटका देखा तो शोर मचाया। पड़ोसियों ने आकर फंदे से नीचे उतारा। कुछ देर बाद पुलिस आई और निरीक्षण के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के ससुर माधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना के वक्त शिव विद्या घर में अकेले था। मां खेत गई थी। पत्नी रानी उर्फ रोहिणी अपनी दो वर्षीय बेटी का मुंडन संस्कार कराने रिश्तेदारों के साथ चित्रकूट गई थी। शिव विद्या भूषण की शादी चार साल पूर्व हुई थी। उसकी एक पुत्री है।
विज्ञापन


ससुर ने आरोप लगाया कि 15 दिन पूर्व पड़ोसी दो सगे भाइयों ने वर्चस्व को लेकर दामाद के साथ मारपीट की थी। पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनी नहीं गई। तभी से वह क्षुब्ध था। दो साल पूर्व पिता की मौत के बाद एकलौता बेटा शिव विद्या भूषण त्रिपाठी ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी आत्महत्या के बाद परिवार बिखर सा गया है।

यह कहना है पत्नी रानी उर्फ रोहिणी का। बताया कि ससुर शिवभूषण त्रिपाठी की मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी। इसके बाद पति शिव विद्याभूषण खेती बाड़ी करके परिवार पाल रहे थे। 15 दिन पूर्व उनकी पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति हो गई थी। कार्यभार की कोशिशें चल रही थीं। इसी बीच आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद अब उनके परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें