फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : शादी में परिवार बना बाधा तो प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

विज्ञापन
03बीएनडीपी02- प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए तो शनिवार की सुबह प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले और अलग-अलग जाति के थे। सूचना मिलने पर एसपी और एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

थाना गिरवां क्षेत्र के रहुसत तेंदुही गांव निवासी अशोक उर्फ बउवा (22) का गांव की ही सरिता (18) के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग था। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व दोनों के परिवार वालों को जानकारी हुई तो विरोध किया। शादी का प्रस्ताव रखा तो अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार वालों ने मना कर दिया और दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। इससे दोनों परेशान थे।
शनिवार तड़के दोनों शौच के बहाने अपने-अपने घरों से निकले और नगनेथी नहर के पहले पटरी पर मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद भी युवती नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन

इसी बीच उनको खबर मिली कि गांव के ही युवक के साथ उसका क्षत-विक्षत शव पटरी पर पड़ा है। इससे परिजन रोने बिलखने लगे। उधर, घटना की जानकारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने कोतवाली को दी। उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर एसपी अभिनंदन और एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र भी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
मरते वक्त भी नहीं छोड़ा एक-दूसरे का हाथ
आत्महत्या करने के लिए प्रेमी युगल गांव के पास नगनेधी नहर के पहले रेलवे लाइन पर पटरियों के बीच में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर लेट गए। चित्रकूट से बांदा की ओर आ रही मालगाड़ी से कटकर दोनों का सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के शव रेलवे के 8 वें किलोमीटर पर पड़े हुए मिले। ग्रामीणों ने शवों की पहचान की।
ट्रैक्टर चालक था युवक
जानकारी के मुताबिक मृतक अशोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह ट्रैक्टर ड्राइवर था। पिता राम मिलन यादव खेती किसानी करते हैं। मृतका सरिता दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता भी खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें