फोटो 14 बीएनडीपी 17- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर मे?
- फोटो : BANDA
बांदा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मानसिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं को मानसिक रोग से बचाव व पहचानने के तरीके बताए गए। छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई।
अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यह आवश्यक है कि हम किस तरह सोचते हैं। कार्य करते हैं या महसूस करते हैं। हमारे करीबी लोग कैसा महसूस करते हैं या परिवर्तन को पाते हैं। मानसिक रोग से ग्रस्त लोगों को इस रोग से पहचानने व स्वीकार करने में मदद करें।
साइक्राइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि क्रोध, भय, चिंता, अपराध बोध या उदासी, अत्यधिक खुशी लगातार बनी रहती है तो साइकोलॉजिस्ट या अच्छे काउंसलर से काउंसिलिंग अवश्य करा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने वाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की ओर से पुरस्कृत किया।