फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो मोहल्लों में तीन दिन से पानी सप्लाई ठप

विज्ञापन
फोटो-14 बीएनडीपी-03 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। मोहल्ला किदवई नगर में पाइप लाइन में फाल्ट आने से तीन दिन से पेयजल की सप्लाई ठप है। इससे मोहल्लेवासियों को पानी की किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही अन्य कई मोहल्लों में पाइप लाइन लीकेज होने से जिन घरों में पानी पहुंच रहा है, वह भी गंदा है।
विज्ञापन

जल संस्थान की कस्बे में बिछाई गई पाइप लाइन में कई जगह लीकेज हैं। इसमें से मोहल्ला किदवई नगर में पाइप लाइन में फाल्ट आने से तीन दिन से यहां के अलावा कृष्णानगर में भी पानी की सप्लाई ठप है। इससे दोनों मोहल्लों की करीब 25000 आबादी को पानी की किल्लत हो रही है। कृष्ण नगर में ट्रांसफार्मर के पास की पाइप लाइन में लीकेज है। यहां पर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि शास्त्रीनगर, रामनगर, इंद्रनगर और गांधीनगर मोहल्लों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इन मोहल्लों की पाइप लाइन कई जगह नालों से होकर पड़ी है।
पाइप लाइन लीकेज होने से जिन घरों में पानी पहुंच रहा है, वह गंदा है। दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने की आशंका है। इस मोहल्ला के लोगों ने बताया तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित है। इसकी सूचना जल संस्थान के कर्मचारियों को दी गई थी। कर्मी मोहल्ले में गड्ढा खोदकर चले गए। इसके बाद दोबारा नहीं आए हैं। मोहल्ला के लोगों ने आरोप लगाया है कि जल संस्थान के अफसर जिला मुख्यालय में आवास बनाए हैं।
विज्ञापन

कभी- कभी ही नरैनी नहीं आते हैं।
जल संस्थान के लिपिक इरफान ने बताया कि मोहल्लों वालों की सूचना पर दो मजदूरों को भेजकर गड्ढा खुदवाकर पाइप लाइन दुरुस्त कराई जा है। जल संस्थान के अवर अभियंता संदीप उपाध्याय ने बताया पाइप लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति जल्द शुरू कराई जाएगी।
नफीस अहमद, लाला, समीम, कल्लू नाई, रफीक, लाला, मुन्ना ने बताया कि कुछ लोगों के घरों में सबमर्सिबल लगा है। उन्हीं के यहां से पानी लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें