फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : डीडीसी और दो प्रधान के उपचुनाव में बरसे वोट, डीएम, एसपी ने किया कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
स्याही निशान दिखातीं युवतियां। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी/कालिंजर/कमासिन। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मृत्यु के बाद रिक्त डीडीसी सहित ग्राम प्रधान के दो पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। डीडीसी के लिए कई बूथों में वोटरों की देर शाम तक लंबी लाइन लगी रही। डीएम, एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। 12 बजे के बाद मतदान की गति सुस्त हुई और दोपहर दो बजे के बाद मतदान केंद्र वोटरों से फिर भर गए। शाम पांच बजे तक वोटरों की लाइन लगी रही। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मृत्यु के बाद रिक्त जसपुरा ब्लॉक के वार्ड नंबर 12 (जसपुरा प्रथम) सीट के लिए मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। यहां मतदाताओं ने 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद किया। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, एडीएम पैलानी लाल सिंह यादव, सीओ आनंद कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से पैलानी, तिंदवारी, चिल्ला सहित कई थानों की पुलिस तैनात रही।
उधर, कमासिन ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरायां में प्रधान पद के लिए 2577 वोटरों में 1689 (64.54 फीसदी) ने मतदान किया। यहां मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। यहां एसडीएम सुरभि शर्मा व सीओ सत्यप्रकाश ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। नरैनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर निस्फ में प्रधान पद के लिए 65 फीसदी ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। यह सीट पूर्व प्रधान भोला प्रजापति की मृत्यु होने से खाली हुई थी। उप चुनाव में भोला प्रजापति का पुत्र बृजेंद्र प्रजापति भी भाग्य आजमा रहे हैं। इनके विपक्ष में लल्लू यादव चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें