फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड व चादर उपलब्ध न होने पर मेडिकल कालेज में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बेड और चादर उपलब्ध न कराने पर महिला समाजसेवी के समर्थकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार की शाम नरैनी में अनशन पर बैठी महिला समाजसेवी शालिनी की हालत बिगड़ गई थी। समर्थकों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां बेड और चादर उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
स्टाफ के अनसुनी करने पर भड़क गए और हंगामा किया। ईएमओ डॉ. विवेक यादव और डॉ. विनीत कुमार का आरोप है कि महिला समाजसेवी के समर्थकों ने उनसे और नर्सिंग स्टाफ से बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी प्रेम पाल आ गए। उन्होंने समझाकर शांत किया। कुछ देर बाद समर्थक बिना इलाज कराए महिला को अपने साथ ले गए। ईएमओ से अभद्रता पर डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें