फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : अमृत महोत्सव के तहत प्रिकॉशन डोज की मुहिम तेज, अब ऑनलाइन भी लोग करा रहे स्लॉट बुकिंग, कोविन पोर्टल से मोबाइल पर भेजे जा रहे संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अमृत महोत्सव के तहत प्रिकॉशन डोज लगाने की मुहिम को तेज किया गया है। दूसरा डोज लगने के छह माह पूरे होने पर लोगों के मोबाइल पर प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही कोविन पोर्टल में ऑनलाइन स्लाट बुकिंग सेवा चल रही है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में कोविड की एहतियाती खुराक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। 16 जुलाई से 18 साल से आयुवर्ग के सभी लोगों को इसमें शामिल किया गया है। जिले में 10.89 लाख आबादी को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 45,643 लोगों ने यह डोज लगवा ली है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि पूर्व की तरह ही इच्छुक लोग अपनी सुविधा के आधार पर कोविन पोर्टल में जाकर आनलाइन पंजीकरण अथवा स्लॉट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें