फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुसा, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
शोकग्रस्त परिजनों को समझाते विधायक विशंभर सिंह यादव। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुस गया। इससे वहां सो रहे 60 वर्षीय वृद्ध की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। दो मवेशियों की भी जान चली गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में चुन्ना उर्फ चुनुबाद सोमवार रात देवी दर्शन करने के बाद लगभग 12 बजे घर लौटे। रात होने की वजह से घर के दरवाजे पर बनी झोपड़ी में ही सो गए। मंगलवार तड़के औगासी से बबेरू की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर झोपड़ी में जा घुसा। चपेट में आकर चुन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। झोपड़ी भी तहस-नहस हो गई। हादसे में वहां बंधी भैंस व गाय की भी मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि नजदीक में लगा ट्रांसफार्मर भी जमीन में गिर गया। गनीमत रही कि करंट नहीं उतरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
तेज धमाके के साथ बिजली गुल होने पर मोहल्ले के लोग जाग गए। तब हादसे की जानकारी हुई। हालांकि चालक ट्रक छोड़कर भाग चुका था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्रेन के जरिए ट्रक को बाहर निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी सुमित्रा ने बताया कि एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
बबेरू। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ज्यादातर चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हैं। सड़क किनारे बने घरों के बाहर सोने वालों पर अक्सर मौत का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन कोई अभियान नहीं चलाता। आरोप लगाया कि जब हादसा होता है तभी अफसरों को सुध आती है। नशे की हालत में चालक को झपकी लगने से हादसे की आशंका जताई। साथ ही मृतक आश्रित को मुआवजे की मांग की। क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने समझाकर लोगों को शांत कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

चुन्ना उर्फ चुनबाद। (फाइल फोटो)- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें