फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानों ने दो मजदूरों को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो लाख रुपये व सामान लूटा

विज्ञापन
फोटो-29 बीएनडीपी-01 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। गुजरात से घर लौट रहे दो हलवाइयों को टेंपो चालक और उसके तीन साथियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दो लाख रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। जहरखुरान दोनों को टेंपो से फेंककर चले गए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी ललकराम उर्फ मुखिया (35) और पुत्तू (30) गुजरात के राजकोट में मिठाई बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार की रात दोनों महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से अतर्रा रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से रात करीब दो बजे स्टेशन से टेंपो बुक कर गांव के लिए निकले।
रेलवे फाटक के पास तीन और लोग टेंपो में सवार हो गए। रास्ते में टेंपो चालक और अन्य ने मिलकर दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और करीब दो लाख रुपये लूटकर सड़क किनारे फेंक कर भाग गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों को बेहोश देखकर परिजन को जानकारी दी। परिजन ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों गंभीर रूप से घायल भी थे, डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की आशंका जताई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने दोनो के परिजन से पूछताछ की।
ललकराम की पत्नी सुमन ने बताया फरवरी में पति और पुत्तू गुजरात गए थे। बताया कि वहां से निकलने पर उन्होंने दोनों के पास सामान और करीब दो लाख रुपये होने की जानकारी दी थी।
इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जहरखुरानों की पहचान करने के लिए रेलवे स्टेशन पर टेंपो चालकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फोटो-29 बीएनडीपी-02- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें