फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Banda : हाईवे पर ट्रक से कुचल कर दो बैंककर्मियों की मौत, शहर कोतवाली में हुआ हादसा

Sat, 31 Dec 2022 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड मोहल्ला निवासी कामता प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र शिवम गुप्ता व तेल वाली गली मोहल्ला निवासी उसका दोस्त 24 वर्षीय उत्कर्ष सोनी एक सड़क दुर्घटना में मारे गए। दोनों एक बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं फील्ड वर्कर थे। 

विज्ञापन


दोनों बैंककर्मी ड्यूटी के बाद शहर स्थित बैंक से शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे मोटरसाइकिल पर वापस घर जा रहे थे। हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिंगवाही विद्युत सब स्टेशन के पास पीछे से आये ट्रक ने दोनों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 

राहगीरों की सूचना पर दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने जाम लगने की आशंका को लेकर दोनों शवों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें