फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : गैंगस्टर एक्ट में ढाई साल की सजा व जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गैंगस्टर कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दोषी अभियुक्त को ढाई साल जेल की सजा सुनाई है। सात हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त जेल होगी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव निवासी बद्री करवरिया के विरुद्ध पुलिस ने 30 जुलाई 2020 को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने आरोपी के विरुद्ध धारा 3/2 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए गए। थानाध्यक्ष के बयान दर्ज किए गए।
दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद बद्री करवरिया को धारा 3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप का दोषी पाते हुए विशेष न्यायाधीश गुर्णेद्र कुमार ने ढाई साल जेल की सजा सुनाई। सात हजार रुपये जुर्माना न देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें