फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेलते-खेलते तालाब में डूबा ढाई साल का मासूम, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव में ढाई वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पानी में शव उतराने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मासूम का उतराता शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बिलगांव गांव निवासी अल्ताफ का पुत्र अरमान सोमवार शाम करीब छह बजे घर के नजदीक खेल रहा था।

विज्ञापन


लगभग तीन घंटे बाद रात करीब नौ बजे उसका शव घर से सटे तालाब के पानी में उतराता मिला। पिता ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि घर के सभी लोग खेतीबाड़ी में लगे थे।

अरमान वहां खेल रहा था। देर तक नजर न आने पर उसकी खोजबीन की। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने जाना था, लेकिन तभी वह तालाब में उतराता नजर आ गया। वह तीन भाइयों में छोटा था। बिलगांव चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पैर फिसलने से डूबकर मौत प्रतीत हो रही है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। घर के सभी सदस्य वहीं नजदीक स्थित खेत में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें