फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : ट्रेनें फुल, बसों के लिए मारामारी, रोडवेज ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भेजीं 70 बसें, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ के लिए नहीं मिल रही बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहालग के चलते ट्रेनें फुल हैं और रोडवेज की 70 बसें पीएम के कार्यक्रम में जालौन चली गईं। ऐसे में यात्रियों को लोकल मार्ग से लेकर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज जाने के साधन नहीं मिल रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार को बसों के लिए मारामारी रही। ट्रेनों में भी खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग निजी साधनों से जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ रही। 16 जुलाई को जालौन में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 70 बसें चलीं जाने से कई लोकल मार्गों सहित कानपुर, इलाहाबाद, मथुरा, लखनऊ व दिल्ली जाने के लिए बसों की कमी रही। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे पर बस आते ही भर जा रही थी। कई लोग निजी साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
रोडवेज ने ज्यादातर बसें लखनऊ, कानपुर, मथुरा, इलाहाबाद, दिल्ली मार्ग से हटाई हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक मार्ग पर उनकी 10 से 12 बसें चल रही हैं। आधी बसों को हटा लिया गया है। लोकल रूट बांदा से कर्वी, बांदा से महोबा, बांदा से हमीरपुर, बांदा से पैलानी, बांदा से नरैनी आदि से भी दो-दो बसें हटाई गई हैं। इन मार्गों में बसों की संख्या 4 से 5 है।
विज्ञापन

वर्जन-
बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। बस सेवा से कोई भी मार्ग खाली नहीं हुआ है। प्रत्येक मार्ग पर दो से चार बसें चल रही हैं। - राजीव कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें