बांदा। कोरोना टीकाकरण को गति देने को सीएम के निर्देश पर 14 जून से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि आरटीओ आफिस में ड्राइवर बूथ बनाकर प्रतिदिन दो सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। 18 से 44 व 45 से पार वालों के लिए 50-50 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि पालिका परिसर में स्ट्रीट वेंडर्स बूथ स्थापित किए जाएंगे। रोजाना 100 लोगों को वैक्सीनेशन होगा। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए समूहों के आधार पर रणनीति बनाई जा रही है। लाभार्थी को 30 मिनट आब्जर्वेशन में रखा जाएगा। (संवाद)