फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा गोशाला में तीन गोवंश और मृत पाए गए

विज्ञापन
फोटो 30 बीएनडीपी 23- नगर पालिका की गाड़ी में मृत पड़े गोवंश। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। नगर पालिका की कान्हा गोशाला में रविवार की सुबह तीन और गोवंश मरे मिले। एक बछड़ा दलदल में फंसा पाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद निराला ने आश्रय स्थल पहुंचकर रजिस्टर देखा। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद निराला, समाजसेवी राकेश गौतम मेजर ने रविवार को कान्हा गोशाला जाकर हकीकत देखी। गोवंशों की दुर्दशा के लिए ईओ को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम से मिलेंगे।
ईओ व प्रशासक एसडीएम विकास यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर, नगर पालिका प्रशासक एसडीएम विकास यादव ने कहा कि टीम बनाकर मामले की जांच कराएंगे। दोषी मिलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें