फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : तीन घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
चोरों द्वारा कमरे में बिखेरा गया सामान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
मुख्य चौराहे के पास शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों से लाखों का सामान पार कर दिया। अंबेडकर नगर निवासी जितेंद्र कुमार शिवहरे के घर से चोरों ने बहन अनीता की अटैची का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगद और 70 ग्राम सोने व एक किलो चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पास ही में बबलू गौतम के घर से 15 ग्राम सोने व 100 ग्राम चांदी के जेवर और 6500 रुपये पार कर दिए। पड़ोसी राजेंद्र द्विवेदी के घर से बरामदे में टंगे पैंट की जेब से चोरों ने 1500 रुपये पार कर दिए। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी वृंदावन राय आदि ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें