फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बिजली समस्या दो दिन में दूर न करने पर होगा आंदोलन, किसानों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन, नहीं हो पा रही रोपाई

विज्ञापन
एसडीओ को ज्ञापन देते जिला पंचायत सदस्य व किसान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। क्षेत्र के मुरवल फीडर से जुड़े लगभग एक दर्जन गांवों के किसान बिजली समस्या से परेशान हैं। दो गांवों के ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। पांच गांवों में लो वोल्टेज आता है। 11000 लाइन के तार नीचे झुके होने से लोगों को खतरा रहता है। लो वोल्टेज की समस्या से किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही। इससे आजिज होकर किसानों ने जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल की अगुवाई में एसडीओ को ज्ञापन दिया। दो दिन में समस्या दूर न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

किसानों ने मुरवल फीडर पावर हाउस पहुंचकर एसडीओ पीयूष द्विवेदी को बताया कि इन गांवों में आहार, बड़ा गांव, निलाथू, मिलाथू, पल्हरी, मुरवल सहित आधा दर्जन गांवों में बिजली समस्या के कारण रोपाई नहीं हो पा रही है। ज्ञापन देने में मनीष राजपूत, सुरेंद्र पटेल, अमर सिंह, बालकरन, हरिप्रसाद, उदय भान, विपिन कुमार, ज्ञानचंद्र, पवन पटेल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें