बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में रामपाली का पुरवा में शुक्रवार को पंजाब सिंह के खेत में निकले एक अजगर ने जंगली वनरोज के लगभग डेढ़ माह के बच्चे को जकड़ लिया। अजगर ने वनरोज के बच्चे को गर्दन तक के हिस्से को निगल लिया। इसी दौरान खेतो में काम कर रहे किसानों ने देख लिया और पास आकर खड़े हो गए। शोरगुल सुनकर अजगर ने वनरोज को उगल दिया और भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मचारियों को खेत में अजगर निकलने की सूचना दी है।