फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : 48 घंटे में चोरी का खुलासा, छह गिरफ्तार, बाइक की डिकी से 1:35 लाख रुपये किए थे पार

विज्ञापन
10 बीएनडीपी 07 - पुलिस के साथ टप्पेबाजी में पकड़े गये आरोपी - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बैंक के पास बाइक की डिकी से 1.35 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। इनके पास से पुलिस को चोरी गए रुपये व तीन मोबाइल फोन मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि आठ अगस्त की दोपहर गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी रामबिहारी तिवारी अपनी मां शिव कुमारी के साथ आर्यावर्त बैंक से 1.40 लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे। उन्होंने पांच हजार रुपये अलग कर शेष रुपये बाइक की डिकी में रख दिए।
किराना व्यापारी को पैसे देकर लौटे तो देखा कि डिकी खुली थी और डिकी से 1.35 लाख रुपये गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पैसा बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी दतिया के प्रकाश नगर निवासी दीपू पुत्र खेम, बरखेंडा के अशोक नगर निवासी सिंध पाल पारदी पुत्र देवी चरण, छतरपुर के चंद्रपुरा निवासी आर्केंश आदिवासी पुत्र घनश्याम को डकैती कोर्ट व तीन नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। न्यायालय ने तीन को जेल भेज दिया। बच्चों को बाल सुधार ग्रह चित्रकूट भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें