फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जिले के सरइन गांव निवासी छोटेलाल (34) गुरुवार की शाम मजदूरी करने के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। कालिंजर कस्बे के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर कालिंजर थानाध्यक्ष श्याम प्रताप पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले मोबाइल से काल करके परिजनाें को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल कालिंजर स्थित सीमेंट की दुकान में पल्लेदारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें