फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : प्रमुख सचिव ने क्षेत्रीय प्रबंधक की ली क्लास, डीएम की कार सुरक्षित नहीं तो आम यात्री की सुरक्षा कैसे?, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में फटकार के साथ मांगी रिपोर्ट, डीएम की कार से रोडवेज बस टकराने का प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम की सरकारी कार में रोडवेज बस की टक्कर का मुद्दा शासन तक पहुंच गया है। साथ ही यह परिवहन निगम के यहां चित्रकूटधाम मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) के लिए भी गले की फांस बन गया है। प्रमुख सचिव ने गुरुवार को आरएम की आनलाइन क्लास लगाई। कहा- ‘आपकी बस जब डीएम की कार को टक्कर मार सकती है तो आम लोगों के वाहनों के बारे में क्या उम्मीद लगाई जाए?’ प्रमुख सचिव ने आरएम से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बुधवार को बांदा शहर के नजदीक अतर्रा रोड पर प्रयागराज से महोबा जा रही जीरो रोड डिपो की बस ने डीएम की सरकारी कार और उनके साथ चल रही एस्कॉर्ट कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। डीएम और उनके साथ चल रहे कर्मी बाल-बाल बच गए। बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक संजय कुमार को हिरासत में ले लिया। अस्पताल में कराई गई जांच में नशे की पुष्टि हुई।
घटना चूंकि डीएम की कार से जुड़ी थी, इसलिए शासन तक पहुंच गई। गुरुवार को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बांदा आरएम राजीव कुमार शर्मा की जमकर क्लास ली। कहा कि निगम के चालक शराब के नशे में चलेंगे तो आम यात्री की जान कैसे सुरक्षित रहेगी? दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी कहा है। इधर, आरएम राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें