फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: केन नदी पर मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या करने पहुंची दिव्यांग महिला, पुलिस ने समझाकर वापस भेजा

Sat, 18 Sep 2021 04:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
महिला को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार दोपहर एक दिव्यांग महिला अपने दो मासूम बच्चाें के साथ आत्महत्या करने के इरादे से केन नदी पहुंची। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें राेक लिया। मौके पर इंस्पेक्टर ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति उसे बहुत प्रताड़ित करता है। उसके साथ मारपीट करता है। जिससे तंग होकर वो अपने दोनों बच्चों के साथ नदी पर आत्महत्या करने के लिए पहुंची थी। इंस्पेक्टर ने महिला को समझाबुझाकर घर वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें