फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : दंपती को बंधक बनाकर तीन लाख के जेवर लूटे, बिजली कर्मचारी बन घर के चेक किए बिजली के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां (बांदा)। बिजली कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को बंधक बना तीन लाख के जेवर लूट लिए। वारदात चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा चौकी से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार को हुई।
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे बुलेट में सवार तीन लोग पपरेंदा निवासी नलकूप कर्मी बृजेंद्र पाल सिंह कछवाह के घर बिजली विभाग के कर्मचारी बताकर जांच करने पहुंचे। मीटर को ओवरलोड बताकर घर के बिजली उपकरणों की जांच की। बंद कमरे का ताला खुलवाकर दंपती को तमंचे के बल पर हाथ पैर बांध कर डाल दिए। दो बक्सों के ताले तोड़कर सोने व चांदी के तीन लाख के जेवर लूट ले गए। जाते समय नकाब लगा लिया था।
बृजेंद्र ने सामने पेट्रोल पंप पर लोगों को आवाज लगाकर बंधन खुलवाए। सूचना मिलते ही एसपी अभिनंदन, थानाध्यक्ष आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। एसपी ने लुटेरों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें