फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा :आठ दिन से लापता महिला का शव कुएं में उतराता मिला, ससुर ने जमीन के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/कालिंजर। थाना क्षेत्र के करोला पुरवा में आठ दिन से लापता महिला का शव घर से एक किलोमीटर दूर कुएं में उतराता मिला। रविवार की शाम चरवाहों ने करोला पुरवा के पास कुएं में महिला का शव देखा। पति कैलाश उर्फ महाप्रसाद ने उसकी शिनाख्त पत्नी पुष्पा निषाद (32) के रूप में की। कुछ देर बाद थाना पुलिस पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ससुर ने जमीन के लालच में बहू की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
अब कई गुना बढ़ गई जमीन की कीमत
ससुर ददुवा निषाद ने बताया कि बेटे कैलाश ने कई साल पूर्व अपनी बुआ से लगभग डेढ़ लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। अब वह जमीन सड़क किनारे आ गई, जिससे उसकी कीमत बढ़ गई। जमीन बहू पुष्पा के नाम है। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। यह भी बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए पति कैलाश को भी बुलाया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। कालिंजर थानाध्यक्ष एसपी पटेल का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें