रोते बिलखते मृतक शिवम के परिजन
- फोटो : BANDA
बांदा जिले में जसपुरा थाना के इतराजपुरी गांव में संदिग्ध हालात में 17 वर्षीय किशोर का शव घर से 500 मीटर दूर जंगल में नायलान की रस्सी से लटका मिला। दोपहर में बकरियां चराने गए लोगों ने शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। रविवार की दोपहर करीब दो बजे बकरी चराने गए लोगों ने देखा कि लल्लू प्रजापति के बेटे शिवम प्रजापति का शव पेड़ से लटक रहा है।
लोगों की जानकारी पर पहुंची मां भुलिया और छोटे भाई संदीप ने शिवम का शव फंदे से उतारा। छोटे भाई संदीप ने थाना जसपुरा में तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
बड़ा भाई भुल्ली और पिता लल्लू सूरत में मजदूरी कर रहते हैं। दोनों रक्षाबंधन पर सूरत से घर आए थे। शिवम ने किस वजह से फांसी लगाई है, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। छोटे भाई संदीप का कहना है कि शिवम भइया आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। रस्सी से किसी ने उसकी हत्याकर शव को लटकाया है।