फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, मचा कोहराम

Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक शिवम के परिजन - फोटो : BANDA
विज्ञापन

बांदा जिले में जसपुरा थाना के इतराजपुरी गांव में संदिग्ध हालात में 17 वर्षीय किशोर का शव घर से 500 मीटर दूर जंगल में नायलान की रस्सी से लटका मिला। दोपहर में बकरियां चराने गए लोगों ने शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। रविवार की दोपहर करीब दो बजे बकरी चराने गए लोगों ने देखा कि लल्लू प्रजापति के बेटे शिवम प्रजापति का शव पेड़ से लटक रहा है।

विज्ञापन


लोगों की जानकारी पर पहुंची मां भुलिया और छोटे भाई संदीप ने शिवम का शव फंदे से उतारा। छोटे भाई संदीप ने थाना जसपुरा में तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

बड़ा भाई भुल्ली और पिता लल्लू सूरत में मजदूरी कर रहते हैं। दोनों रक्षाबंधन पर सूरत से घर आए थे। शिवम ने किस वजह से फांसी लगाई है, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। छोटे भाई संदीप का कहना है कि शिवम भइया आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। रस्सी से किसी ने उसकी हत्याकर शव को लटकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें