फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के शौचालय में पड़ी मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में रविवार को शौचालय में अर्धनग्न किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। उसके पास पुरुष का अंडर गारमेंट पड़ा मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जीआरपी ने 18 नवंबर को अतर्रा रेलवे स्टेशन में महाकौशल एक्सप्रेस से मानसिक रूप से अस्वस्थ 15 वर्षीय किशोरी को बेहोशी की हालत में उतारा था। जीआरपी ने उसे उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की सुबह वह अस्पताल के शौचालय में बेहोश पड़ी मिली। किशोरी अर्धनग्न थी। उसके पास में ही किसी पुरुष का अंडर गारमेंट पड़ा था। इससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया है। किशोरी की सुरक्षा के लिए एक महिला कांस्टेबल और एक होमगार्ड को तैनात किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किशोरी का इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें