फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोरी की मौत, डिप्थीरिया से दो बच्चे भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में आईं महिला मरीज पर्चा बनवाने को लगी लाइन में। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। बुखार से पीड़ित किशोरी ने दम तोड़ दिया। उधर, डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वॉब नमूना जांच के लिए भेजा है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 16 मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

कमासिन सीएचसी क्षेत्र के पछौंहा गांव निवासी माता बदल की 16 वर्षीय बेटी आशा की शुक्रवार को सुबह अस्पताल में मौत हो गई। पिता के मुताबिक उसे कई दिन से बुखार था। हालत बिगड़ने पर सीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया।
हालांकि उसकी कहीं जांच नहीं कराई गई थी। एक सप्ताह में कस्बे में बुखार से दूसरी मौत है। इसके पूर्व राजकरन यादव (46) की मौत हो चुकी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत बिसेन ने बताया कि इस समय संक्रामक रोगों का प्रकोप है। मलेरिया, दिमागी बुखार व डेंगू के मरीज निकल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में खाईंपार निवासी सलमान की दो वर्षीय पुत्री आतिफा और ममसी खुर्द (कमासिन) गांव निवासी दिनेश के नौ वर्षीय पुत्र अनुज को भर्ती किया गया है। दोनों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनका इलाज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता कर रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि दो दिन से बुखार आने पर गले में दिक्कत हो गई। अस्पताल लाने पर डिप्थीरिया बताया गया। स्वॉब नमूना जांच को भेजा गया है। फिजीशियन डॉ. हृदयेश पटेल ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव से बुखार के मरीज ज्यादा बढ़े हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 25 फीसदी बुखार के हैं। हालांकि वायरल का प्रकोप ज्यादा है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें