बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भांटी गांव निवासी रज्जू यादव के पुत्र धीरेंद्र यादव (18) सोमवार की रात अटारी में रस्सी से फंदा लगाकर झूल गया। कुछ देर बाद भाई वीरेंद्र पहुंचा और फंदे से उतारकर सीएचसी ले गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके चाचा राजकुमार यादव ने बताया कि धीरेंद्र नशे का लती था।
घटना वाले दिन नशे में घर आया और मां जाहरी यादव से खाना मांगा। खाने में कढ़ी देखकर थाली फेंक दी और मां को पीट दिया। इसके बाद अटारी में जाकर आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी करता था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। (संवाद)