फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में स्वीपर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार स्वीपर की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर चोट आई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जितेंद्र वाल्मीकि (36) सिंधन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीपर के पद पर तैनात था। रविवार की शाम करीब पांच बजे के करीब वह ड्यूटी करके गांव जा रहा था। पैलानी स्थित केन नदी घाट पुल पर लोडर से बचने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
इससे सबादा गांव निवासी फखरुद्दीन (35), पत्नी और पांच वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर चंद्रजीत यादव ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जसपुरा भेजा। वहां से जितेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल से परिजन कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में जीतेंद्र की मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें