बांदा। प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बबेरू के उमरी गांव निवासी संदीप (25) दिल्ली में मजदूरी करता था। दो माह पहले वह दिल्ली से घर आ गया। आर्थिक तंगी के चलते एक माह पहले पत्नी फूल कुमारी मायके चली गई थी।
बुधवार की रात खेत में बने कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।