पहलवानों को कुश्ती के पहले हाथ मिलवाते प्रधान मनोज निगम व हरिओम शर्मा। संवाद
- फोटो : BANDA
अतर्रा। बावन द्वादशी पर्व पर हस्तम गांव में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर, गोरखपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज आदि जिलों से पहलवानों ने आमद की। प्रधान मनोज निगम ने दगंल में पहलवानों के बीच हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई।
झांसी के पहलवान जितेंद्र कुमार का मुकाबला फतेहपुर के जिला चैंपियन रामविलास से हुआ। 10 मिनट के पहले राउंड में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को हराने की कोशिश करते हुए कई बार पटकनी दी। लेकिन समय पूरा होने पर कुश्ती बेनतीजा रही।
दूसरे राउंड में छह मिनट के समय पर दोनों पहलवानों के बीच दोबारा मुकाबला हुआ और झांसी के जितेंद्र ने 5वें मिनट में फतेहपुर के रामविलास को पटकनी देकर चित्त कर दिया। पूरे दंगल में 20 कुश्तियां हुईं।
पहलवानों ने अपने दम दिखाए। प्रधान व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने विजेता पहलवान जितेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की धनराशि व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। कल्लू सिंह व राज रैकवार ने कमेंट्री की। इस मौके पर हरिओम शर्मा, राज द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, मिथुन, रामनिहोर उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, दादू सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।