अशोक लाट परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ में आहूतियां डालते छात्र। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए सीट बढ़ाने को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के दूसरे दिन छात्रों ने प्राचार्य व बुंदेलखंड विश्व विद्यालय कुलपति के लिए बुद्धि शुद्धि हवन किया। इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा जिला संयोजक एजाज खां ने समर्थन देते हुए छात्रों के साथ यज्ञ में आहूतियां दीं।
अनशनकारी छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय प्राचार्य सीट बढ़ोत्तरी के लिए विश्व विद्यालय को पत्र नहीं लिख रहे। जिससे 60 और 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं।
छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक दो सेक्शन नहीं बढ़ाए जाते तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान अनशनकारी शनी पटेल, अभिषेक सिंह, रोशन, नीलेंद्र, वीरेंद्र, श्यामबिहारी आदि अनशनकारी मौजूद रहे। उधर, प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा ने कहा कि मेरिट के आधार पर प्रवेश किए जा रहे हैं। मेरिट विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई है।