फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : 10वीं में भी छात्रों का दबदबा, योगेंद्र बने जिला टॉपर, सेंट जेवियर्स की श्रुति कुछ ही अंकों से रह गईं पीछे, तथागत की आस्था और अभिजीत रहे तीसरे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं में भी छात्रों का दबदबा रहा। टॉप-10 मेधावी सूची में सेंट जेवियर्स के छात्र योगेंद्र सिंह 98.4 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रहे। यहीं की श्रुति 98.2 प्रतिशत अंक लाईं। इसके अलावा तथागत ज्ञान स्थली स्कूल अतर्रा की आस्था गौतम व अभिजीत सिंह 98 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे पायदान में रहे।
विज्ञापन

इनके साथ ही शांतिधाम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की स्नेहा शुक्ला 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे, विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल के आशुतोष सिंह 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंड्री स्कूल की निशा द्विवेदी और सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के रितुप्रान पांडेय 97.2 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर रहे। सेंट जोसेफ के शिवांश पटेल 97 प्रतिशत के साथ 7वें स्थान पर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय की आराध्या चौरसिया 96.8 प्रतिशत अंक लाकर 8वें स्थान और इसी विद्यालय की स्वाती सिंह 96.6 प्रतिशत अंक लाकर 9वें और सुभाष पांडे 96.2 प्रतिशत अंक लाकर 10वें स्थान पर रहे।
जिले के विद्यालयों में शुक्रवार को जश्न का माहौल रहा। विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने मुंह मीठा कराकर बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई हाईस्कूल टॉप-10 मेधावी
फोटो 27- योगेंद्र सिंह (98.4%) सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, बांदा।
फोटो 28- श्रुति नामदेव (98.2) सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, बांदा।
फोटो 29- आस्था गौतम (98) तथागत ज्ञान स्थली स्कूल, अतर्रा।
फोटो 30- अभिजीत सिंह (98) तथागत ज्ञान स्थली स्कूल, अतर्रा।
फोटो 31- स्नेहा शुक्ला (97.6) शांतिधाम सीनियर सेकेंड्री स्कूल, अतर्रा।
फोटो 32- आशुतोष सिंह (97.4) विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांदा।
फोटो 33- निशा द्विवेदी (97.2) तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंड्री स्कूल, अतर्रा।
फोटो 34- रितु प्रान पांडेय (97.2) सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें