फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर से लौटते समय बाइक से गिरकर छात्र की मौत

विज्ञापन
शव के पास बिलखते परिजन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। मामा के घर से लौट रहे नौंवी के छात्र की बाइक फिसल गई। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। इससे मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र के औगासी रोड पर हुआ। छोटे बेटे की मौत से मां बेसुध है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी किशन (13) पुत्र रामसिंह यादव मामा के घर पतवन गांव गया था। रविवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। औगासी रोड पर जमुनिहा पुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाइक चला रहे किशन के सिर और जिस्म पर गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। बाइक पिता की थी। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घरवालों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि किशन दो भाइयों में छोटा था। वह कक्षा नौ का छात्र था। पिता के साथ खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें