फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
फोटो-29 बीएनडीपी-16 पुलिस वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त शिफ्ट डिजायर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बांदा-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बचे। कार चालक का आरोप है कि नुकसान की भरपाई की बात कहने पर पुलिसकर्मी भड़क गए और धमकाया। पीड़ित का कहना है कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर नगनेेधी गांव के पास मंगलवार देर शाम फतेहगंज थाना पुलिस के वाहन ने आगे चल रही शिफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बचे। पुलिस वाहन की टक्कर से शिफ्ट डिजायर के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद कार में सवार खुरहंड निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस कर्मियों से नुकसान की भरपाई की बात कही। दिनेश का आरोप है कि पुलिस वाहन में थाना प्रभारी भी सवार थे। वह भी मौके पर आ गए और नुकसान की भरपाई की बात सुनकर भड़क उठे। बोले पुलिसवालों से रुपये मांगते हो, कुछ नहीं मिलेगा, मुकदमा लिखवा दो। दिनेेश का कहना है कि पुलिस के डर से वह लोग घर चले आए।
विज्ञापन

आगे चल रही शिफ्ट डिजायर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। मैं पुलिस वाहन से टीम के साथ क्राइम मीटिंग में शामिल होने बांदा जा रहा था। आगे चल रहे कार के चालक ने सामने मवेशी आने पर अचानक ब्रेक लगा दिए, इसलिए टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में हल्की टूट-फूट हुई है। -हेमराज सरोज, थाना प्रभारी, फतेहगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें