बांदा: मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बांदा के बबेरू में सोमवार दोपहर बेटे ने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव वालों ने बताया कि मृतक राम भवन के बेटे का मानसिक संतुलन कुछ दिनों से ठीक नहीं है।