फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पहाड़ों में बर्फबारी...कोहरा व गलन ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
कोहरे के बीच यूं नजर आती स्ट्रीट लाइट। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पहाड़ों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी। कोहरा और गलन बढ़ गई। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम जानकारों के मुताबिक दो-तीन दिन में ठंड और बढ़ेगी। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक पाला से गेहूं की फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह का दूसरा पखवाड़ा शुरू गया। अब मौसम में बदलाव आया है। सोमवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठंड भी बढ़ने लगी है।
न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को धूप खिलने के बाद भी यह बेअसर रही। ठंड और गलन बरकरार रही। शाम छह बजे से करीब 8 किलोमीटर रफ्तार से शीतलहर चलने लगी। इससे ठंड और बढ़ गई तथा लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा.दिनेश साहा के मुताबिक दो-तीन दिन में कोहरे के साथ ठंड और बढ़ेगी। गलन लोगों को ठिठुराएगी। कृषि विभागाध्यक्ष डा.बीके गुप्ता ने बताया कि पाला गिरने से किसानों की फसल को नुकसान नहीं होगा, बल्कि गेहूं फसल को फायदा होगा। खेत में नमी रहेगी।
कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। शीतलहर के साथ गलन बढ़ी है। लेकिन प्रशासन ने अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई। जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद नगर में अलाव नहीं जल रहे। लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। खुद लकड़ी या प्लास्टिक जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं।
तहसील और नगर पंचायत द्वारा लगभग डेढ़ दर्जन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। तहसीलदार सत्य प्रकाश ने बताया कि अलाव की व्यवस्था की जा रही है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि स्थान चिन्हित हैं। जल्द अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें