बांदा। सुदर्शन समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वर वधू की कार्यक्रम स्थल लोहिया पुल के पास स्थित एक मैरिज हाल से शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
बुधवार को सामूहिक पंडाल में धीरेंद्र संग अंजू महोखर, दिनेश संग रिचा दौलतपुर, शिवम संग रूबी अतरहट, अर्जुन संग अंजना पढ़ई, अजय संग रोशनी मानिकपुर, लल्लू संग राधा मवई, रमैया संग नंदनी ने मंत्रोच्चारण व वैदिक संस्कार के साथ पाणिग्रहण किया।
प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह व गायत्री परिवार के ट्रस्टी रामचंद्र गुप्ता, राजकुमार राज पूर्व चेयरमैन, राजेंद्र बाल्मीकि, राजीव रतन त्रिवेदी, शांतनु अग्रवाल, नवीन निगम ने वर-वधू को आशीर्वाद व उपहार दिए।
सुमन विश्वकर्मा, लवलेस सिंह, सत्यप्रकाश सराफ, सुरेश कान्हा, अमित सेठ भोलू, अरुण निगम, शिवचण समुद्रे, दयाराम रहे। आयोजक राजाराम गुरुदेव पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि शादी में फिजूलखर्ची को रोकने व सादगी से विवाह करने का संदेश दिया है।