फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : फाइलों पर हो रहा कार्यों का निपटारा, रिपोर्टें् हैं फर्जी

विज्ञापन
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करते जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विकास कार्यों में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद जमकर बरसे। कहा कि आप लोग केवल फाइलों पर काम का निपटारा कर लेते हैं। कराए गए कार्यों की रिपोर्टें बिल्कुल फर्जी रहती हैं। जब हम अपने क्षेत्र में जाते हैं तो जमीनी हकीकत में काम कोसों दूर रहता हैं।
विज्ञापन

नमामि गंगे की समीक्षा बैठक के दौरान सर्किट हाउस के सभागार में गुरुवार को जलशक्ति मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत का आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि काम हो रहा है, यह ऐसी एक बला है कि काम हवा में चल रहा है।
आप लोगों की रिपोर्टिंग के आधार पर हम धरातल पर अपने गांव घर जाते हैं तो लगता है कि काम के बिल्कुल विपरीत दिशा में रिपोर्ट दी जा रही है। समय पर काम करने के लक्ष्य के करीब तो आप पहुंचे हैं, लेकिन कार्य से कोसों दूर हैं। आपका समय पूर्ण होने वाला है, यदि अब धरातल पर काम नहीं होगा तो यह मान लीजिए ठीक नहीं होने वाला है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अछरौंड़ में पिछले वर्ष अक्तूबर माह में शुरू की गई पेयजल परियोजना अधर में लटकी हुई थी। पेय 0जल मुहैया कराने के लिए पाइप लाइनें डाल दी गई हैं, मगर लीकेज होने के चलते ग्रामीणों को पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने पाइप लाइन डलवाने में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत मंत्री से की है। इस पर मंत्री ने जांच बैठा दी है। कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें