फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसानों की भीड़ देख ताला लगाकर लापता हुए प्रभारी

विज्ञापन
फोटो-05 बीएनडीपी-19 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। डीएपी नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। डीएपी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी दी। प्रदर्शन से करीब आधा घंटा बांदा-प्रयागराज मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इससे कई वाहन व राहगीर जाम में फंसकर परेशान रहे। सूचना पर एसडीएम व पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कस्बे की क्रय विक्रय सहकारी समिति पर 400 बोरी खाद आई थी। खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसानों की भीड़ देखकर केंद्र प्रभारी ताला बंद करके कुछ देर के लिए लापता हो गए। इससे आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पर एसडीएम विकास यादव, इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ पहुंचे। किसानों को समझाकर हटाया। इसके बाद डीएपी का वितरण शुरू कराया। किसानों ने एसडीएम को बताया प्राइवेट दुकानों पर नकली खाद के साथ 1550 में एक बोरी बिक रही है।
विज्ञापन

उन्होंने छापेमारी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सचिव राम सिंह ने बताया 400 बोरी खाद आई थी, जो किसानों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं थी। इसलिए पुलिस के आने के बाद वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें