फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश की दूसरी सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में इन दिनों स्नातक और परास्नातक विषयों में प्रवेश चल रहे हैं। पंडित जेएन कॉलेज में बीएड और एमएड परीक्षा के बीच दाखिले भी चल रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम चार बजे तक प्रवेश लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की है। दाखिले 19 सितंबर तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में दूसरी सूची में बीए प्रथम वर्ष में मेरिट 91.60 प्रतिशत तक गई है। 600 सीटों में पहली सूची में मेरिट के आधार पर केवल 262 छात्र ही प्रवेश पाए हैं। बीए प्रथम वर्ष में 338 सीट शेष हैं।
इसी तरह बीएससी बायो व मैथ में 240 सीटों में 151 सीटें शेष हैं, जबकि परास्नातक हिंदी में 60 सीटों में 46, इंग्लिश में 34, समाजशास्त्र में 42, अर्थशास्त्र में 40, इतिहास में 31, राजनीति शास्त्र में 46 सीटें रिक्त हैं। दूसरी सूची के प्रवेश 19 सितंबर तक लिए जाएंगे। राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की सभी 420 सीटें फुल हो चुकी हैं। कॉलेज प्रशासन ने सीट बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश के लिए दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। सभी प्रवेशार्थी छात्र अंतिम तिथि के पहले अपना प्रवेश करा लें। इसके बाद भी सीटें रिक्त रह जाती हैं तो मेरिट के आधार पर तीसरी सूची भी जारी की जाएगी।-डॉ. केएस कुशवाहा, प्राचार्य, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें